
संत कबीर नगर। जनपद के पूर्व सांसद एवं लोकप्रिय जननेता स्मृतिशेष शरद त्रिपाठी जी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार, 30 जून 2026 को "स्मृति संयोजन दिवस" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे से संत कबीर प्रेक्षागृह, कबीर एकेडमी, मगहर में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, कबीर भजन एवं "शरद स्मृति कबीर सम्मान" समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कबीर के अनुयायियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सगुरु कबीर सत्संग न्यास, कबीर समाधि/मजार स्थल, मगहर, संत कबीर नगर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्मृतिशेष शरद त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 314 धनघटा, नील मणि ने भी सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर स्मृतिशेष शरद त्रिपाठी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करने का आग्रह किया है।
Ramapati Ram Tripathi
Neel Mani