पटना जिले के बिहटा स्थित प्रखण्ड व अंचल कार्यालय पर भाकपा माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओ ने वृद्धा अवस्था पेंशन सुचारू रूप से देने, राशन कार्ड से काटे जा रहे, गरीबों के नाम को वापस जोड़ने, मनरेगा में मजदूरों को काम मुहैया कराने सहित कई मांगो व मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खेत ग्रामीण मजदूर सभा के बिहटा प्रखंड सचिव रामचंद्र राम एवं इस प्रदर्शन को संबोधित भाकपा माले के बिहटा मनेर के सचिव सत्यनारायण ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, श्रवण कुमार, अविनाश यादव, संतोष सिंह, चांददेव राम, राम लखन राम, सुरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। #bihtabalok #biharbhakpamale #dharnapradarshan #RationCard
Maner, Patna | Jul 8, 2026