बाल संरक्षण अभियान : 22 बच्चों ने थामा शिक्षा का हाथ।
पुनर्वास एवं शिक्षा से जोड़ने की मुहिम जारी।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में बाल श्रमिक, भिक्षावृत्ति एवं स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यदि किसी क्षेत्र में कोई बच्चा अनाथ, असहाय, बाल श्रम या सड़क पर रहने जैसी स्थिति में मिले, तो इसकी सूचना ग्राम सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है।
#Mungeli #chhattisgarh #GoodGovernance #cmhelpline