सेवा भारती हनुमानगढ़ की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
सेवा भारती हनुमानगढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रांत संगठन मंत्री मंगलाराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई , बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर शर्मा, विभाग सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम मिढ़ा जिला सेवा प्रमुख शंकर मायल नगर सेवा प्रमुख अमृत गोयल सेवा भारती जिला मंत्री नरेश शर्मा सह मंत्री महेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष सुभाष गर्ग उपाध्यक्ष प्रेम दाधीच संरक्षक कृष्ण वधवा प्रचार प्रमुख सूर्यप्रकाश जोशी शिक्षा आयाम प्रमुख केवलकृष्ण गिलहोत्रा किशोरी विकास आयाम प्रमुख मनीषा सिंगला जिला प्रकल्प प्रमुख विजय कुमार एवं कार्यकर्ता सतीश जैन प्रेम जी पोषण कुमार उपस्थित रहे । शिव भारती के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश जोशी ने बताया कि बैठक में महिला विंग तथा युवा विंग अधिक मजबूत बनाकर समाज सेवा में उपयोग लिया जाना चाहिए सेवा भारती से जोड़ने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही आधिकारिक बस्तियों में सामाजिक संस्कार स्वावलंबन के केंद्र शुरू कर सेवा का वास्तविक लाभ संघ की 100 वर्ष पूर्ण होने पर अधिक से अधिक संख्या में आमजन को पहचाने का निर्णय लिया गया