
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार तिवाड़ी बने जिला उपाध्यक्ष
नोहर, 18 जुलाई।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मोयल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मारवाल ने 94 पदाधिकारियों वाली नई कार्यकारिणी घोषित की।
नई कार्यकारिणी में नोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमित चाचाण की अनुशंसा पर सुरेश कुमार तिवाड़ी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेश तिवाड़ी इससे पहले जिला महासचिव तथा दो बार मनोनीत पार्षद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर सुरेश कुमार तिवाड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मोयल, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मारवाल तथा विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा व्यापारियों और उद्योग जगत की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।