बदायूं: सहसवान विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक ब्रजेश यादव के पिता एवं पूर्व विधायक ओमकार सिंह यादव का निधन हो गया। वे लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे और सहसवान से कई बार विधायक रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हुए।
#BreakingNews #Badaun24 #VoiceOfBadaun #Badaun #Sahaswan OmkarSinghYadav BrajeshYadav Shradhanjali Condolences RIP UttarPradesh UPNews PoliticalNews FormerMLA SamajwadiParty Tribute BadaunNews HindiNews LatestNews NewsUpdate