गिरिडीह: जिला उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता ने बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा कुछ मामलों का तत्काल समाधान कराया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। अधिकारियों को सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#Giridih #GiridihNews #JanataDarbar #