बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क 31 जुलाई तक रहेगी यातायात के लिए बंद ।
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क पर स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के दृष्टिगत इस मार्ग को 10 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
इस अवधि में वाहनों का आवागमन एनएच-503 (धर्मशाला बाईपास रोड) के वैकल्पिक मार्ग से किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।