Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

न्यायालय से फरार चल रहा आरक्षी गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई शिमला। जिला शिमला पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के अभियान के तहत वर्ष 2018 के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सदर, शिमला की टीम ने आरोपी को जिला चम्बा से गिरफ्तार कर नियमानुसार शिमला लाया है। पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 286/2018 के तहत अजय कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय सुकद राम, निवासी गांव एवं डाकघर रायपुर, थाना चुवाड़ी, तहसील भटियात, जिला चम्बा के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 457 एवं 511 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां यह मामला वर्तमान में विचाराधीन है। विचारण के दौरान आरोपी निर्धारित तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी को गैर-जमानती वारंट की तामील के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, लेकिन पुनः अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ नए वारंट जारी किए। पुलिस थाना सदर, शिमला की टीम ने 19 जुलाई 2026 को आरोपी को चम्बा बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में जिला चम्बा की पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है। उसे शिमला लाया गया है तथा 20 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय, कोर्ट नंबर-3, शिमला के समक्ष पेश किया जा रहा है। जिला शिमला पुलिस ने कहा है कि कानून की नजर में सभी समान हैं और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MORE NEWS

देहरा ।। News123 ।। आरोपों पर पूर्व विधायक होशियार सिंह के भाई कुलबन्त सिंह का पलटवार

देहरा ।। News123 ।। आरोपों पर पूर्व विधायक होशियार सिंह के भाई कुलबन्त सिंह का पलटवार

Dera Gopipur, Kangra | Jul 26, 2026

देहरा ।। News123 ।। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित एरियर और पेंशन संबंधी मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

देहरा ।। News123 ।। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित एरियर और पेंशन संबंधी मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

Dera Gopipur, Kangra | Jul 25, 2026

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आह्वान: कल शाम 6 बजे निकलेगा कैंडल मार्च
शिमला ।। News123 ।। दिनभर अनेक परिवारों से मेरी भेंट हुई और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के फ़ोन भी आए। सभी के मन में एक ही पीड़ा थी कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी जाए तथा नई दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आवाज़ उठाई जाए।
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने निर्णय लिया है कि कल सायं 6:00 बजे इंदिरा गांधी खेल परिसर से रिज मैदान तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
यह कैंडल मार्च दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने तथा विद्यार्थियों के सम्मान और न्याय के समर्थन में शांतिपूर्ण संकल्प का प्रतीक होगा।
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और प्रदेशवासियों से इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आह्वान: कल शाम 6 बजे निकलेगा कैंडल मार्च शिमला ।। News123 ।। दिनभर अनेक परिवारों से मेरी भेंट हुई और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के फ़ोन भी आए। सभी के मन में एक ही पीड़ा थी कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी जाए तथा नई दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आवाज़ उठाई जाए। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने निर्णय लिया है कि कल सायं 6:00 बजे इंदिरा गांधी खेल परिसर से रिज मैदान तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने तथा विद्यार्थियों के सम्मान और न्याय के समर्थन में शांतिपूर्ण संकल्प का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और प्रदेशवासियों से इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

पेपर लीक मामलों पर विपक्ष राजनीति कर रहा, सरकार ने की त्वरित कार्रवाई: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली ।। News123 ।। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए, लेकिन वह छात्रों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 17 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जबकि विभिन्न विपक्ष शासित राज्यों में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए। उनके अनुसार, उन मामलों में विपक्ष ने न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उन्हें गंभीरता से लिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की, पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा कराई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील विषय पर छात्रों के हितों की बजाय राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।

पेपर लीक मामलों पर विपक्ष राजनीति कर रहा, सरकार ने की त्वरित कार्रवाई: अनुराग ठाकुर नई दिल्ली ।। News123 ।। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए, लेकिन वह छात्रों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 17 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जबकि विभिन्न विपक्ष शासित राज्यों में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए। उनके अनुसार, उन मामलों में विपक्ष ने न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उन्हें गंभीरता से लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की, पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा कराई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील विषय पर छात्रों के हितों की बजाय राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

देहरा ।। News123 ।। रानीताल ( आज का रसूह ) में NH 503 पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत
⭕👉 लोग जान जोखिम में डाल कर कर रहे सड़क क्रॉस, NHAI ले संज्ञान
#NHAI #NH503 #CMO #cmohimachalpardesh #PWD #minister

देहरा ।। News123 ।। रानीताल ( आज का रसूह ) में NH 503 पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत ⭕👉 लोग जान जोखिम में डाल कर कर रहे सड़क क्रॉस, NHAI ले संज्ञान #NHAI #NH503 #CMO #cmohimachalpardesh #PWD #minister

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026