बिसाऊ की मूक रामलीला में गुरुवार को अहिरावण वध की लीला दिखाई गई।
लीला की शुरुआत में मेघनाद वध की सूचना मिलने पर रावण अपने परम मित्र पाताल लोक के राजा अहिरावण को याद करता है जिस पर अहिरावण प्रकट होकर रावण से सारा वृत्तांत सुनता है।
अहिरावण, विभीषण का रूप धरकर राम और लक्ष्मण को उठाकर ले जाता है। हनुमानजी को पूरी बात पता चलती है तो वह पाताल लोक में निकलते हैं उनका मुकाबला उनके पुत्र मकरध्वज के साथ होता है। बाद में संघर्ष में अहिरावण मारा जाता है।
संरक्षक महावीर सोती की देख रेख में लक्की ड्रॉ निकाल कर वितरित किए गए। सुभाष खटीक ने बताया कि मेगा प्राइज एलसीडी लोकेश स्वामी को प्रदान किया गया।
इसी प्रकार अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। संचालन कपिलेश शर्मा ने किया।
#bissau #historical
#ramlila #ramleela #megaprize
Churu, Churu | Oct 22, 2026