Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

चूरू। पत्रकार राजेन्द्र सिंह पर हुए हमले के मामले में पुलिस की ओर से अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पत्रकारों में रोष है। मामले में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा जांच में तेजी लाने की मांग की। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 27 जुलाई 2026 को पत्रकार राजेन्द्र सिंह पर हमला किया गया था, जिसके संबंध में पुलिस थाने में एफआईआर क्रमांक 143 दर्ज है। घटना को 23 दिन बीत जाने के बावजूद मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर पत्रकारों ने नाराजगी जताई। ज्ञापन में बताया गया कि इस संबंध में पत्रकार संगठन IFWJ के जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय की ओर से भी पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया था, लेकिन संगठन को भी कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। पत्रकारों ने कहा कि एक पत्रकार पर उसकी रिपोर्टिंग के बाद हमला किया जाना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो इससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जांच अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा प्रकरण में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि पुलिस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाएगी। #tharkiawaazajay #churu #journalist #ChuruPolice #journalism

Churu, Churu | Jul 28, 2026