दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी के प्रस्तावित स्टार प्रचारकों की सूची सामने आ गई है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है, जिससे उनकी चुनावी भूमिका को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए भाजपा ने सिंधिया सहित अंचल के कई प्रभावशाली नेताओं को भी प्रचार अभियान में उतारा है। #newsimpact #bjp #datia