Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

#हरेला पर्व पर #जूनियर हाईस्कूल #मजगांव में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई #थत्यूड/सकलाना। #वन पंचायत मजगांव में #हरेला पर्व के अवसर पर आज जूनियर हाईस्कूल, मजगांव में वन विभाग, सकलाना रेंज के तत्वावधान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वनाग्नि रोकथाम एवं वन्यजीव–मानव संघर्ष की रोकथाम विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। #यह कार्यक्रम वन विभाग की एक नई पहल के रूप में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना, प्रदूषण को कम करने के प्रति समाज को जागरूक करना, वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम तथा वन्यजीव–मानव संघर्ष को कम करने के लिए ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारियों ने इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा वनों और पर्यावरण की सुरक्षा में जनसहयोग का आह्वान किया। #कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में #सीता मनवाल (जिला पंचायत सदस्य, भूतसी) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री सरोप सिंह नेगी (ग्राम प्रधान, मरोड़ा), श्री गोपाल सिंह कंडारी (ग्राम प्रधान, मजगांव), श्री संजय कंडारी (वन सरपंच, मजगांव), श्री अनुसूया प्रसाद उनियाल (वन सरपंच, उनियाल गांव) सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल तथा वन विभाग की ओर से श्री प्यार चंद रमोला, अनुभाग अधिकारी श्री हीरा सिंह पंवार, वन बीट अधिकारी श्री अंकित राणा एवं अन्य वन कर्मियों ने सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। #कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती का समाधान प्रकृति संरक्षण और व्यापक वृक्षारोपण से ही संभव है। वन विभाग के अधिकारियों ने वनाग्नि की रोकथाम, जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के उपाय तथा वन्यजीव–मानव संघर्ष को कम करने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य पर्यावरण संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम एवं वन्यजीव संरक्षण विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुसुम नेगी, भागचंद रमोला, महावीर धनोला, बनवारी लाल, वीपी सिंह, संदीप, महेश, वीरचंद कुमाई आदि छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

MORE NEWS