
#churu जिला मुख्यालय पर रविवार को एयरकॉन फर्नीचर एवं वोल्टास ब्रांड शॉप की ओर से आयोजित बहुचर्चित लक्की ड्रा कार्यक्रम में ग्राहकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 160 ग्राहकों ने भाग लिया, जबकि कुल 338 कूपन ड्रा में शामिल किए गए। इनमें से 38 भाग्यशाली ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एसी, वाशिंग मशीन, मिक्सी, आयरन सहित अन्य आकर्षक घरेलू उपहार प्रदान किए गए।
लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1.5 टन का वोल्टास एयर कंडीशनर निरंजन भाटी के नाम निकला, जबकि द्वितीय पुरस्कार स्वरूप वोल्टास की वाशिंग मशीन राकेश कुमार पुत्र हेतराम ने जीती। विजेताओं के नाम घोषित होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मोहम्मद अली पठान तथा मुबारीक खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के आयोजनों को ग्राहकों के प्रति व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सकारात्मक पहल बताया।
इस अवसर पर एयरकॉन फर्नीचर एवं वोल्टास ब्रांड शॉप के प्रोपराइटर आसिफ खान ने कहा कि लक्की ड्रा योजना का उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करना है। उन्होंने बताया कि स्टोर से फर्नीचर या वोल्टास के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को लक्की ड्रा कूपन दिया जाता है। कूपन का एक भाग ड्रा बॉक्स में डाला जाता है और निर्धारित तिथि पर सभी के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ विजेताओं का चयन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राहकों को महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी खरीदारी का अनुभव और भी यादगार बन जाता है। साथ ही ऐसी योजनाएं स्थानीय बाजार में ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करती हैं।
#ChuruNews #tharkiawaazajay #voltas #electronics Voltas Beko My Voltas
Churu, Churu | Aug 3, 2026