'बोतल बाबा' हरिओम यादव गिरफ्तार, मेडिकल के बाद जेल भेजने की तैयारी
कानपुर देहात पुलिस ने 'बोतल बाबा' के नाम से चर्चित हरिओम यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि औरैया जनपद की एक महिला की शिकायत पर देवराहट थाना क्षेत्र में हरिओम यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों पर मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में भी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#KanpurDehat #BottleBaba #HariomYadav #DevarahatPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #BhanuPratapSinghRathore