#kullu आज लगवैली स्टूडेंट एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष पृथ्वी ठाकुर के नेतृत्व में आदरणीय कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर नव कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों, छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा भविष्य में विद्यार्थियों के कल्याण हेतु किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जी ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए छात्र हित में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
लगवैली स्टूडेंट एसोसिएशन की नव कार्यकारिणी ने विधायक महोदय का आत्मीय स्वागत, बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि संगठन सदैव विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 13, 2026