
भोपाल/ओरछा, 08 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की नगरी #ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में होने वाली यह पहली प्रदेश #कार्यसमिति बैठक होगी, जिसमें पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर मंथन होगा। राजनीतिक दृष्टि से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके अगले दिन 20 जुलाई से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है।
ओरछा से दतिया की नजदीकी को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बैठक के दौरान दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों और विधानसभा सत्र में विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। यह बैठक आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
#breakingnewswala #BJPMP #HemantKhandelwal
Indore, Indore | Jul 8, 2026