पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर घायल
लूणकरणसर थाना क्षेत्र के रोझा गांव के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों की बाइक को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
हादसे में राकेश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मपाल बिश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को टाइगर फोर्स की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।