प्रतिमा बागरी पर संकट के बादल, मोहन कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में
मध्य प्रदेश में मोहन मोहन सरकार के बड़े मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के संकेत के बाद माना जा रहा है कि मानसून सत्र के बाद कैबिनेट में बड़ा बदलाव संभव है। सूत्रों के मुताबिक 5-6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 7-8 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। युवाओं को प्राथमिकता देने की तैयारी है, लेकिन अनुभवी नेताओं की भूमिका भी अहम रहेगी। इस बीच प्रतिमा बागरी का नाम भी चर्चा में है। जाति प्रमाण पत्र विवाद और भाई की गिरफ्तारी के बाद उनके पद पर संशय गहरा गया है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कैबिनेट विस्तार में उनकी कुर्सी बचेगी या नहीं?
#pratimabagri #CMmohanyadav #CMMohanYadavCabinet #Breakingnews #MPnews #thevindhya