गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में बाउंड्री दीवार पर बना करीब 48 फीट लंबा आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से सुनीता देवी (43) और उनके 18 वर्षीय पुत्र राज कुमार की मौ"के पर ही मौ"त हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर श"वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
#Giridih #Jamua #Salaiya #Hirodih #GiridihNews #JharkhandNews #Accident#giridihviews