जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में जिला स्तरीय 'शाला प्रवेश उत्सव' का हुआ भव्य आयोजन।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए। सांसद ने नवप्रवेशी नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्कूल में आत्मीय स्वागत किया।
इस खास मौके पर -
📚 बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) बांटे गए।
🚲 'सरस्वती साइकिल योजना' के तहत छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
इस गरिमामयी समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#ShalaPraveshUtsav #EducationFirst #Baloddistrict #Chhattisgarh
Balod, Chhattisgarh | Jul 13, 2026