Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज रेवाड़ी में 30 आधुनिक एंबुलेंस को दिखाएंगी हरी झंडी। गुड़ियानी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव आज शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री प्रात रामपुरा हाउस, रेवाड़ी से रवाना होकर रामपुरा रोड, रेवाड़ी में 30 आधुनिक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके बाद मंत्री जांगीड़ धर्मशाला, रेवाड़ी में आयोजित जांगीड़ महासभा के कार्यक्रम में भाग लेंगी। तत्पश्चात गुड़ियानी के रामलीला ग्राउंड में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। दौरे के अगले चरण में स्वास्थ्य मंत्री कोसली बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ संवाद करेंगी तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ----

Rewari, Rewari | Jul 9, 2026

MORE NEWS

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज रेवाड़ी में 30 आधुनिक एंबुलेंस को दिखाएंगी हरी झंडी। गुड़ियानी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव आज शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री प्रात रामपुरा हाउस, रेवाड़ी से रवाना होकर रामपुरा रोड, रेवाड़ी में 30 आधुनिक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके बाद मंत्री जांगीड़ धर्मशाला, रेवाड़ी में आयोजित जांगीड़ महासभा के कार्यक्रम में भाग लेंगी। तत्पश्चात गुड़ियानी के रामलीला ग्राउंड में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। दौरे के अगले चरण में स्वास्थ्य मंत्री कोसली बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ संवाद करेंगी तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ---- - Rewari News