थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन
बदायूं के थाना सिविल लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा नव निर्मित जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर SSP ने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कक्ष के शुभारंभ से फरियादियों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने में अधिक सुविधा मिलेगी तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।
📍 थाना सिविल लाइन, बदायूं
#Badaun #BadaunPolice #SSPAnkitaSharma #CivilLines #Jansunwai
Bisauli, Budaun | Jun 22, 2026