दाड़लाघाट पुलिस के PO सेल की कार्रवाई, पंजाब से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
दाड़लाघाट पुलिस के PO सेल की टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक आरोपी को पंजाब के घनोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार (33), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग संख्या 59/2026 के तहत धारा 209, 269 BNS में मामला दर्ज है। आरोपी वर्ष 2013 के एक मामले में ट्रायल के दौरान माननीय न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहा, जिसके चलते 12 जून 2026 को न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
PO सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के घनोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
#HimachalPolice #DadlaghatPolice #POCell #Bilaspur #LawAndOrder #UTHimachal #UniqueTodayNews