
#स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में #राजकीय महाविद्यालय कमांद में प्रथम बार रक्तदान शिविर आयोजित
#कमांद (टिहरी गढ़वाल) #गांधी जयंती के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में #स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में महाविद्यालय के इतिहास में प्रथम बार प्रेरणादायी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। #महाविद्यालय की #प्राचार्या #प्रो. गौरी सेवक के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की #प्रभारी #डॉ. बीना रानी के नेतृत्व में किया गया। #कार्यक्रम में महाविद्यालय के रोवर-रेंजर एवं रेडक्रॉस उपक्रमों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
#वीरा फाउंडेशन, #देहरादून के सौजन्य से आयोजित इस प्रथम रक्तदान शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्तदान के महत्व से परिचित कराते हुए उनमें मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
#इस अवसर पर वीरा फाउंडेशन की टीम के प्रतिनिधियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थियों को रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
#महाविद्यालय में आयोजित इस प्रथम रक्तदान शिविर को लेकर विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ कमांद क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस सहभागिता के माध्यम से उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व तथा मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाजहित में इसी प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
#इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें ब्लॉक प्रमुख थौलधार श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान-कमांद श्री भगवान सिंह महर तथा ग्राम प्रधान-कैंच्छू श्रीमती बबीता महर, श्रीमती अतौला देवी सहित उनके समूह की महिलाएं आदि शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय में पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों को मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वीरा फाउंडेशन, देहरादून की सुश्री निरंजन एवं उनकी टीम, ब्लड बैंक के ओनर श्री अक्षय कुमार, डॉ. शशांक नेगी, डॉ. राहुल कुमार दुबे एवं टेक्नीशियन सुश्री वर्षा चंद्र का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच सहित अन्य सभी छात्राओं एवं महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप आदि जाँच की गई तथा रक्तदान से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
#इस अवसर पर डॉ. शेफाली शुक्ला, डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी, डॉ. प्रवीण, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सत्येंद्र डोभाल, श्री देवेश चंद्र सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#महाविद्यालय की #प्राचार्या #प्रो. गौरी सेवक ने महाविद्यालय में प्रथम बार आयोजित इस जनहितकारी पहल के लिए वीरा फाउंडेशन, देहरादून की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा-भाव एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनजागरूकता अभियानों में निरंतर सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय परिवार ने वीरा फाउंडेशन, देहरादून के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।