5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ इश्क, बेटी का घर उजाड़ भागी सास!
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर, जिसे सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे! यूपी के मैनपुरी से एक गजब की लव स्टोरी सामने आई है।
जिस लड़के से मां ने अपनी बेटी की शादी कराई, उसी पर 35 साल की सास का दिल आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि महिला के 5 बच्चे हैं, फिर भी वह अपने 19 साल के दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
क्या है पूरा मामला?
दामाद का कहना है कि दोनों का प्यार करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर शुरू हुआ था। अब दामाद अपनी सास और उसके पांचों बच्चों को भी साथ रखने को तैयार है। जब यह प्रेमी जोड़ा एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, तो महिला के बच्चों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अब यह पूरा मामला पुलिस थाने पहुंच गया है, लेकिन सास-दामाद किसी की सुनने को राजी नहीं हैं। दोनों का बस एक ही रट है- "हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते!"
#MainpuriNews #UPNews #ViralNews #AjabGajab #BizarreLoveStory