Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

अमरजेंसी में रक्त की जरूरत पड़ने पर आगे आए पालूवास के चार युवा, शतकवीर राजेश डुडेजा ने किया सम्मानित भिवानी, 14 जुलाई : कहते हैं कि विपत्ति के समय जो किसी के काम आए, वही सच्चा इंसान है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक वाकया आज देखने को मिला, जब एक महिला मरीज के लिए इमरजेंसी में ओ- पोज़टिव फ्रेश ब्लड और प्लेटलेट्स की सख्त जरूरत आन पड़ी। इस संकट की घड़ी में गांव पालूवास के रक्तदाता नवीन पालूवास को दी उन्होंने तुरन्त ही गांव के युवा रक्तदाताओं को दी इस मोके पर गांव के चार युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए न केवल इंसानियत का फर्ज निभाया, बल्कि रक्तदान कर एक अनमोल जिंदगी को बचाने में अपना अहम योगदान दिया। मरीज की गंभीर स्थिति और प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता की सूचना जैसे ही पालूवास के युवाओं तक पहुँची, उन्होंने बिना एक पल गंवाए अस्पताल का रुख किया तथा गौतम, सुनील, अरुल, काकू ने समय पर पहुँचकर रक्तदान किया और समाज के सामने युवाओं की सकारात्मक भूमिका का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इन युवाओं के इस सराहनीय और त्वरित कदम की सराहना करने के लिए भिवानी के सुप्रसिद्ध समाज सेवी और शतकवीर रक्तवीर राजेश डुडेजा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने चारों रक्तदाताओं को बैज लगाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डुडेजा ने युवाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जब किसी परिवार पर मेडिकल इमरजेंसी आती है, तो उनके लिए एक-एक पल कीमती होता है। ऐसे समय में पालूवास के इन चार बेटों गौतम, सुनील, अरुल और काकू ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। ओ-फ्रेश ब्लड और प्लेटलेट्स की सही समय पर उपलब्धता कराकर इन्होंने एक जीवन को जीवनदान दिया है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य और कोई दान नहीं है। मुझे गर्व है कि हमारी युवा पीढ़ी व्यसनों से दूर हटकर संकट के समय में इस तरह के मानवीय कार्यों में सबसे आगे खड़ी हो रही है। राजेश डुडेजा ने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लें, ताकि भविष्य में कभी भी किसी मरीज को रक्त या प्लेटलेट्स की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मोके पर युवा रक्तदाता नवीन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया

Bhiwani, Bhiwani | Jul 14, 2026

MORE NEWS

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर मजदूरों का प्रदर्शन #bhiwani #viral #protest #surutichodhary #viralvideo

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर मजदूरों का प्रदर्शन #bhiwani #viral #protest #surutichodhary #viralvideo

Bhiwani, Bhiwani | Jul 15, 2026

31 युवाओं ने एमरजेंसी मे स्वेच्छा से किया रक्तदान
ब्लड बैंकों में रक्त की पूर्ति के लिए हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें युवा : राजेश डुडेजा 
रक्तदान के छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है : रघुबीर शांडिल्य 
भिवानी, 15 जुलाई : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 36वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  । इस शिविर में युवाओं  ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम डा. हर्ष की अगुवाई मे किया गया । शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने शिरकत की, जिन्होंने अब तक 146 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। शिविर के आयोजक सतीश सिवाच सदस्य चेरिटेबल ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे ब्लड कि जरूरत को देखते हुए आज एमरजेंसी मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 31 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बच सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नया रक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर में आयरन का स्तर सही रहने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी आती है। रक्तदान से पहले डोनर का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन आदि की जांच होती है, जो एक मिनी हेल्थ चेकअप की तरह है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित महला, नर्सिंग अधिकारी सुमन व ममता, लेब टेक्निशियान कृष्णा सांगवान, मिली, सलमा, नवीन, रवि सहित अन्य गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

31 युवाओं ने एमरजेंसी मे स्वेच्छा से किया रक्तदान ब्लड बैंकों में रक्त की पूर्ति के लिए हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें युवा : राजेश डुडेजा रक्तदान के छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सकता है : रघुबीर शांडिल्य भिवानी, 15 जुलाई : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 36वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। । इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम डा. हर्ष की अगुवाई मे किया गया । शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने शिरकत की, जिन्होंने अब तक 146 से अधिक बार रक्तदान कर समाज में एक मिसाल पेश की है। शिविर के आयोजक सतीश सिवाच सदस्य चेरिटेबल ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मे ब्लड कि जरूरत को देखते हुए आज एमरजेंसी मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 31 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। हमारे एक छोटे से प्रयास से किसी परिवार का चिराग बुझने से बच सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रघुबीर शांडिल्य व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर तीन महीने में रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नया रक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। शरीर में आयरन का स्तर सही रहने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी आती है। रक्तदान से पहले डोनर का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन आदि की जांच होती है, जो एक मिनी हेल्थ चेकअप की तरह है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रोहित महला, नर्सिंग अधिकारी सुमन व ममता, लेब टेक्निशियान कृष्णा सांगवान, मिली, सलमा, नवीन, रवि सहित अन्य गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 15, 2026