हिमाचल में दर्दनाक हादसा: वैशाली की बेटी और नाती की मौत, कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी
---
वैशाली जिले के देसरी प्रखंड क्षेत्र के भिखनपुरा वार्ड संख्या-3 में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव की बेटी और उसके नाती की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान 25 वर्षीय तनु कुमारी और उनके किशोर पुत्र दक्ष कुमार के रूप में हुई है। वहीं तनु की मां एवं मनोज सिंह की 52 वर्षीय पत्नी सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।