जींद के जुलाना स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ विवाद, मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है।
शिकायत के अनुसार, मासूम शर्मा अपनी चचेरी बहन से मिलने कमरे में गए थे। वहां कुछ युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। बीच-बचाव के दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई हुई। आरोप है कि मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई, उनका पीछा किया गया और उनके भतीजे लक्ष्य शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ballah, Karnal | Jul 9, 2026