सरायरंजन में सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपनी
#समस्तीपुर।सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहम्मदपुर वार्ड संख्या-1 से उच्च विद्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपनी कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.