Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

फाजिल्का के प्लंबर पर बरसी महादेव की कृपा, तीन लाख की लॉटरी से बदली तकदीर महज सवा घंटे में पलटी किस्मत, नल-टूटियां ठीक करने वाले अशोक के घर अब बहेगी खुशहाली फाजिल्का समाचार/वर्मा,8 जुलाई(फाजिल्का): मेहरीयां बाजार में रूपचंद लॉटरी की दुकान पर आज उस वक्त खुशी का माहौल बन गया जब शहर के रहने वाले एक प्लंबर अशोक कुमार की किस्मत अचानक चमक उठी। पूरी उम्र लोगों के घरों में पानी का इंतजाम करने और नल-टूटियां ठीक करने वाले अशोक कुमार के लिए आज का दिन एक नई सुबह लेकर आया। अशोक कुमार आज दोपहर करीब सवा बारह बजे लॉटरी की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने विक्रेता से कहा कि आप अपनी मर्जी से कोई भी एक टिकट दे दीजिए। अशोक ने 210 रुपये खर्च कर वह टिकट ली और वहां से चले गए। अभी उन्हें वहां से निकले सवा घंटा भी नहीं बीता था कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी खरीदी गई टिकट पर तीन लाख रुपये का बंपर इनाम निकला है। यह सुनते ही अशोक और उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अशोक कुमार ने इस जीत को महादेव का चमत्कार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बुढ़ापे की दहलीज पर इस तरह से ऊपर वाला उन पर मेहरबान होगा। उनके परिवार का कहना है कि अशोक ने ईमानदारी से मेहनत करके अपना पूरा जीवन बिताया है और आज उन्हें उसी सेवा का फल मिला है। इस इनाम की राशि से अशोक अपने घर में मोटर लगवाएंगे ताकि पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सके। दुकान पर मौजूद लोगों ने इसे महादेव की विशेष कृपा माना और कहा कि जो व्यक्ति पूरी जिंदगी लोगों के प्यास बुझाने का काम करता रहा, आज भगवान ने उनके घर में भी खुशियों की गंगा बहा दी है। इस मौके पर अशोक के परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतक भी वहां पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस कामयाबी का जश्न मनाया। रूपचंद लॉटरी की दुकान पर इनामों की यह कोई पहली घटना नहीं है। दुकान के संचालक ने दावा किया है कि यहां से अब तक 74 हजार से ज्यादा लोग इनाम जीत चुके हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए संचालक ने कहा कि इनामों का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। इस शनिवार को आधा करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है, जिसके लिए टिकटें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा 18 तारीख को तीन करोड़ रुपये, एक अगस्त को डेढ़ करोड़ रुपये और राखी के त्योहार पर सात करोड़ रुपये का बंपर इनाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी तकदीर बदलना चाहता है, वह मेहरीयां बाजार स्थित दुकान पर आकर संपर्क कर सकता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 98773 5778 या 62846 99813 नंबर पर बात की जा सकती है।

Muktsar, Muktsar | Jul 8, 2026