
राम कथा का आयोजन 13 जुलाई को चंडी माता मंदिर, चंडीवास में, श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील
पंचकूला। चंडीवास स्थित चंडी माता मंदिर में 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को भव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक गुरु जी पवन सेठ जी भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, मर्यादा, त्याग और धर्म पर आधारित कथा का वाचन करेंगे।
भोज मटोर-मांधना, मोरनी के सरपंच पंचपाल शर्मा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण से मन को शांति, जीवन को सकारात्मक दिशा और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का भी आग्रह किया।
आयोजकों के अनुसार राम कथा का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। कथा के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम की पावन कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। उनका कहना है कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा भी देती है।
कार्यक्रम की जानकारी:
कार्यक्रम: राम कथा
कथा वाचक: गुरु पवन सेठ जी
तिथि: 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान: चंडी माता मंदिर, चंडीवास
विशेष: कथा के उपरांत लंगर प्रसाद
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण