
#मध्यप्रदेश सरकार ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'मध्य प्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' के दौरान 'डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड' शुरू करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा सिर्फ कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि समाज को नई दिशा देने, जन-जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने का काम भी कर रहा है। ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स, जो नवाचार, सामाजिक सरोकार और जिम्मेदार कंटेंट के जरिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी।
कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कई #YouTubers, #Influencers और #DigitalCreators शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज राष्ट्र निर्माण और समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। सरकार गुणवत्तापूर्ण और सकारात्मक डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह पहल प्रदेश के हजारों #YouTubers, #Bloggers, #Podcasters, #Journalists और Social Media #Creators के लिए नई पहचान और सम्मान का अवसर लेकर आएगी।
#breakingnewswala #MPNews #CMMadhyaPradesh
Indore, Indore | Jul 12, 2026