कूलर में पानी डालते समय युवक को लगा करंट, मौके पर मौत
.
.
.
.
.
मण्डला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढेको में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक सुमित हरदाहा अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह दोस्तों से यह कहकर घर गया कि कूलर में पानी डालकर आता हूं। बताया गया कि जैसे ही सुमित ने चालू कूलर में पानी डाला, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
#NewsUpdate #pageforyou #shorts #photography #photooftheday