Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर रंवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, डॉ. सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को दी बधाई झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. सतीश पूनिया एवं अलका गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर ग्राम पंचायत रंवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया ने कहा कि रंवा ग्राम पंचायत में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने गुर्जर समाज की महिला अलका गुर्जर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना है तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाकर समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। जेवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में तन, मन और निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को एक न एक दिन उचित सम्मान और जिम्मेदारी अवश्य मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों उम्मीदवार संगठन के प्रति अपने समर्पण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर राज्यसभा में राजस्थान की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया (पूर्व जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, झुंझुनूं), प्रदीप अवाना (ठेकेदार), बंटी गुर्जर (डेलिगेट गेट प्रत्याशी, रंवा), सुमित गुर्जर भोदन, कुलदीप गुर्जर, डॉ. रविंदर गुर्जर, रजनीश, रोहित, संदीप, दिनेश, रामसिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। #BJP #RajyaSabhaElection #SatishPoonia #AlkaGurjar #Jhunjhunu #Ranwa #RajasthanPolitics #BJPWorkers #JhunjhunuNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 4, 2026