परभणी मंदिर हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 32 लोगों को मलबे से निकाला गया
Yeshwadi स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी दोपहर करीब 3:02 बजे अचानक मंडप ढह गया.
यह मंदिर राज्यभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है और हर शनिवार यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर परिसर में कई विकास कार्य जारी थे. सभा मंडप का निर्माण राजस्थानी पत्थरों से किया जा रहा था और निर्माणाधीन ढांचे को कई जगहों पर सपोर्ट भी लगाया गया था.
हादसे के समय मंडप के नीचे कुल 32 लोग फंस गए थे। प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने करीब ढाई घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला.
इस दर्दनाक हादसे में 32 लोगों में से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
#Maharashtra #Yeshwadi #Hanumanmandir ##latestUpdate