
गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित और संभावित प्रभावित जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बेगूसराय से जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में भाग लिया।
बैठक में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा, नावों की व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बेगूसराय प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रभावित और संभावित प्रभावित पंचायतों व गांवों में अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। तटबंधों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
कई स्थानों पर नावों का परिचालन शुरू किया गया है। जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई, चिकित्सा शिविर और राहत कार्यों की तैयारी की जा रही है। जरूरतमंद परिवारों को पॉलिथीन शीट और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
#Begusarai #BiharFlood #GangaFlood #BiharNews #FloodAlert #BegusaraiExpressBihar