
#प्रदेश के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर राम ने रविवार को कहा कि रामनगर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। वे नगर के एक विवाह भवन में आयोजित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान मंत्री ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आम जन से जुड़े कई मुद्दे भी उनके समक्ष रखे गए। मंत्री ने कहा कि रामनगर उनका क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री नंदकिशोर राम ने जिला प्रशासन एवं रामनगर नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए अपने मनोनीत प्रतिनिधि पंकज झुनझुनवाला को अधिकृत पत्र सौंपा। अब पंकज झुनझुनवाला मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रशासन और नगर परिषद से जुड़े कार्यों में समन्वय स्थापित करेंगे। मौके पर जिला महामंत्री अजया राय शर्मा, सिद्धार्थ राय, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जयसवाल, उमेश राम, बनकटवा करमहिमा की मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया राम कृष्ण काजी, केदार काजी, कन्हैया केशरी, उपेंद्र प्रसाद, अविनाश मिश्रा आदि थे
#NetworkBihar
#NandkishorRam
#ramnagarmla
#ramnagarnews
#ramnagardone
#ramnagarbihar