#दुखद समाचार: लांझनू गांव की ऋतु ठाकुर के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
#उतरशाल क्षेत्र की रियागड़ी पंचायत के अंतर्गत गांव लांझनू निवासी आदरणीय श्री चंद्रमणि जी की सुपुत्री ऋतु ठाकुर के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अल्पायु में बिटिया के इस तरह दुनिया से चले जाने से हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल है।
#इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माता-पिता और समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
**ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।**
#ऋतुठाकुर #लांझनू #रियागड़ीपंचायत #उतरशाल #मंडी #भावपूर्णश्रद्धांजलि #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलमेंटोर