
बिलासपुर:अभिषेक राणा की दोहरी सफलता, HP JBT के बाद अब CBSE JBT परीक्षा भी की उत्तीर्ण, छंजोटी गांव का बढ़ाया मान
जेजवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गांव छंजोटी, डाकघर जेजवीं के युवा अभिषेक राणा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित HP JBT (जूनियर बेसिक टीचर) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब उन्होंने CBSE JBT परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस दोहरी कामयाबी से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिषेक राणा, सुपुत्र श्री राम पाल, ने अपनी इस सफलता से साबित किया है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। HP JBT परीक्षा में सफलता के बाद CBSE JBT परीक्षा उत्तीर्ण करना उनके लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए अभिषेक राणा ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता के आशीर्वाद, बड़ों के स्नेह और मां सरस्वती की कृपा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार से मिले सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का हौसला दिया।
अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव छंजोटी और जेजवीं क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों, मित्रों और गणमान्य लोगों ने अभिषेक राणा और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अभिषेक राणा की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो शिक्षक बनने का सपना लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से सफलता की राह आसान हो सकती है।
#AbhishekRana #JBTExam #HPJBT #CBSEJBT #Jeejwin #Chhanjoti #BilaspurNews #HimachalNews #UTHimachal #UTNews