
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने नारी शक्ति के नेतृत्व में मनाया रजत जयंती वर्ष का भव्य डांडिया उत्सव
-------------------------------------------
रक्सौल। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने अपने 25वें वर्ष अर्थात् रजत जयंती वर्ष में पहली बार नारी शक्ति के सशक्त नेतृत्व में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को एस.ए.वी. स्कूल परिसर में आयोजित यह उत्सव उत्साह, उमंग, संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
यह आयोजन क्लब के इतिहास में एक विशेष उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा। नारी शक्ति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता, संगठनात्मक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआरपी अस्पताल के डॉ. सुजीत कुमार उपस्थित रहे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में नगर की कार्यवाहक सभापति श्रीमती पुष्पा देवी और क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सोनी, सचिव सीमा बरनवाल ,कोषाध्यक्ष भावना चौहान ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक: एस.ए.वी.(शांति निकेतन आदर्श विद्यालय ) स्कूल — डॉ. साइमन सर एवं उनकी टीम सह-प्रायोजक थाइवेमाई राइस मिल
सह-प्रायोजक लगन साड़ी शोरूम
एवं सह-प्रायोजक यामाहा शो रूम कृष ट्रेड्स रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार गुप्ता विभागाध्यक्ष (HoD)
विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय विकास परिषद (CCDC) बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर,एवं क्लब की वर्तमान सचिव सीमा बरनवाल ने सफल और प्रभावी संचालन किया।
क्लब के रजत जयंती वर्ष में महिला नेतृत्व के अंतर्गत इस भव्य आयोजन का होना अपने आप में गौरवपूर्ण रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कपल: आकाश एवं अनामिका बेस्ट कपल (द्वितीय): आदित्य एवं अंजली, बेस्ट मेल डांडिया प्लेयर: प्रिंस कुमार बेस्ट फीमेल डांडिया प्लेयर: आराध्या वरनवाल बेस्ट कॉस्ट्यूम: अनुराधा
किड्स कैटेगरी (फीमेल): अगम्या कुमारी ।लकी ड्रॉ भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। लक्की ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार: आन्या कुमारी को विंडर मिक्सर ग्राइंडर मशीन भेट स्वरूप दिया गया। द्वितीय पुरस्कार: कृष्ण प्रसाद यादव।तृतीय पुरस्कार-
इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे लायंस क्लब के विभिन्न सदस्यों में प्रमुख रूप से शामिल रहे लायन नूतन चौरसिया, लायन ममता गुप्ता , लायन पूनम गुप्ता,लायन रेणु रुंगटा, लायन गीता कुशवाहा, लायन मधु गुप्ता, , लायन रितन देवी एवं लायन पूनम सर्राफ लायन नीलम हिसारिया लायन सरिता खत्री, लायन दीपा कुमारी, लायन विनीता रंजन सीमा गुप्ता, लायन स्वाति सिंह,
लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, लायन गणेश धनोठिया, लायन राजू कुमार गुप्ता, लायन बिमल सर्राफ, लायन डॉ. प्रदीप कुमार, लायन पंकज बरनवाल, राजन कुमार , डॉ एस.के सिंह ,लायन लायन नारायण रुंगटा, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन आमोद कुमार, लायन राजीव रंजन, लायन रमेश कुमार लायन बसंत जलान,प्रदीप अग्रवाल,डॉक्टर राजीव रंजन अजय हिसारिया, अमित कुमार
इनके अतिरिक्त क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, सामूहिक सहभागिता और महिला नेतृत्व की शक्ति को भी प्रदर्शित किया।रजत जयंती वर्ष में
आयोजित यह डांडिया उत्सव इस संदेश के साथ यादगार बना कि जब सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करते है तो बुलंदियों की नई ऊंचाई को छूते हैं। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए रक्सौल की जनता के साथ साथ मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, प्रायोजकों, क्लब के सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी लायन पवन किशोर कुशवाहा ने दी।