राजधानी डिजिटल प्रिंटिंग हब का सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने किया उद्घाटन
सीतामढ़ी शहर के कांटा चौक फोरलेन स्थित राजधानी डिजिटल प्रिंटिंग हब का भव्य उद्घाटन शनिवार को सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने राजधानी डिजिटल प्रिंटिंग हब के संचालक एहसान अली शेख को नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के संस्थान की शुरुआत एक अच्छी पहल है। उन्होंने एहसान अली शेख के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उनका सहयोग और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।
राजधानी डिजिटल प्रिंटिंग हब के संचालक एहसान अली शेख ने बताया कि संस्थान में सभी प्रकार की डिजिटल प्रिंटिंग एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार की तुलना में किफायती दरों पर प्रिंटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यहां पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स, पंपलेट, विजिटिंग कार्ड, स्टिकर, निमंत्रण कार्ड सहित विभिन्न प्रकार की डिजिटल प्रिंटिंग एवं प्रचार सामग्री तैयार की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के अंत में एहसान अली शेख ने कार्यक्रम में उपस्थित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित सभी गणमान्य अतिथियों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और स्नेह से राजधानी डिजिटल प्रिंटिंग हब को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
Bajpatti, Sitamarhi | Oct 3, 2026