
समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत निवासी मनोज शर्मा के पुत्र निखिल आनंद तथा सविनय चेतन्या ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी मे सफल होने पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में निखिल आनंद तथा सविनय चैतन्या को पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, संचालन समाजसेवी सह पूर्व मुखिया डाo चन्द्रगुप्त शर्मा, स्वागत सम्बोधन पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर पार्षद चन्दन कुमार ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह दोनों छात्रों की सफलता की शुरुआत है। आने वाले समय में उनकी प्रतिभा और ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाता है l यह उपलब्धि पूरे परिवार के साथ-साथ समस्तीपुर जिला के लिए गर्व का विषय है। मनोज शर्मा के दोनों पुत्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर जिले का नाम बिहार में रोशन किया है। समारोह को समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद चन्दन कुमार, जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोo रजिऊल इस्लाम रिज्जू, समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, पूर्व मुखिया डाo चन्द्रगुप्त शर्मा, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, सचिव जायलाल राय, मुखिया सुनील कुमार शोले, समाजसेवी विश्वनाथ राय, अभिषेक कुमार गुड्डा,राजद महिला सेल उपाध्यक्ष नेहा कुमारी, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, संजीव राय, मिहिर गुप्ता, अविनाश राय, रजनीश कुमार, शशिकांत, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, मिथिलेश कुमार, अनीस कुमार, रामनिरंजन, शम्भु शंकर ठाकुर सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे l