नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से सौजन्य मुलाकात कर बस्तर संभाग के 461 दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन गांवों तक नक्सल हिंसा के कारण वर्षों तक विकास नहीं पहुंच सका, वहां अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे तथा बस्तर के विकास को नई गति मिलेगी।
#CMOChhattisgarh #VishnuDeoSai #Bastar #RuralElectrification #NayaChhattisgarh
Bijapur, Chhattisgarh | Aug 2, 2026