फिल्म इंडस्ट्री में निवेश कराकर समाजसेवी से 1.48 करोड़ की ठगी
प्रयागराज ।फिल्म ने इंडस्ट्री में निवेश के बाद बड़े मुनाफे का झांसा देकर कुछ लोगों ने समाजसेवी विष्णु कुमार तिवारी से एक करोड़ 48 लाख रुपये की ठगी की। पैसा मांगने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान भुक्तभोगी अतरसुइया थाने में मुंबई निवासी सुमन टाकीज के डायरेक्टर प्रदीप नागर, बिहार के गोपालगंज स्थित सरवरा स्टूडियो के डायरेक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव, कोलकाता के चिल्कोथा फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुदीप्तो राव व अतरसुइया के मोहम्मद एतिशाम उर्फ राजू, उसकी मां खुर्शीदा व रजिया तरन्नुम, आमरीन शेख, रुआब शेख, मो. आसिफ व मुंसीर आलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #LucknowNews 👇👇