लखीमपुर खीरी में खाद दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 41 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 2 लाइसेंस निलंबित
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जिले की 41 खाद विक्रेता प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के दौरान 8 खाद नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए। वहीं अनियमितता पाए जाने पर 9 विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 2 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित मूल्य पर ही खाद खरीदें, खरीदारी के समय रसीद अवश्य लें, और किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अनियमितता की शिकायत तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। #highlightseveryone #followerseveryone #BreakingNews #LakhimpurKheri #paliakalan #दिनेशखबर