गिरिडीह, जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र में औचक छापेमारी की। उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन की पुष्टि होने पर एक पोकलेन मशीन जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन, उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन, अंचल एवं पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों से भी अवैध खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई।
#Giridih #Bengabad #IllegalMining #RamnivasYadav#giridihviews