रादौर : भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन शहर की अनाजमंडी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप टोपरा व ब्लॉक प्रधान जोगिंदर सिली ने की। बैठक का उद्देश्य भारत अमेरिका के बीच होने वाली रहा। ट्रेड डील के विरोध में देशभर के किसान संगठनों ने इक_े होकर देश बचाओ मोर्चा बनाया गया है। मोर्चे के आहवान पर 15 जुलाई को किसान पूरे देश में मोटरसाइकिल यात्राएं निकाल कर ट्रेड डील के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। उसी के तहत रादौर ब्लॉक के किसान रादौर मंडी से इक_े होकर मोटरसाइकिलों पर झंडा लगाकर गांव दर गांव से जागृत यात्रा निकालते हुए कैल कचरा प्लांट पर पहुंचेंगे। वहां से पूरे जिले के किसान इक_े होकर डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजु गुंदियाना, गुमथला जोन प्रधान बलविन्द्र, राजेश सलूजा, प्रेम दौलतपुर, गुरचरण, मोनू धानुपुरा, सीटू नम्बरदार, सुख पाल राणा, करनैल सिंह, ईश्वर सिंह टोपरा, बिल्लू, विशू ढांडा, पप्पल गुंदयाना, नवाब धर्मवीर, विनोद आदि मौजूद रहे।