
गिरिडीह जिले के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू यादव पर अपनी तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है। मृत बच्चियों में 12 वर्षीय पल्लवी यादव तथा 7 वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि यादव और सिद्धि यादव शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है।ग्रामीणों के अनुसार नंदू यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उसकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा था। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितवाहन उरांव तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश है, वहीं लोग मासूम बच्चियों की असमय मौत से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है
#highlights
#jharkhand
#tisriखबर