
महिला से दरिंदगी और वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी रोहित सहनी, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागते वक्त पैर टूटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में होटल के कमरे में हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और मारपीट सहित महिला का नंग धरंग वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी को आखिरकार बेगूसराय पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी समस्तीपुर जिला के मोहदीनगर से हुई है जब यह नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था। खास बात यह है की गिरफ्तारी के दौरान भागने के क्रम में आरोपी बुरी तरीके से जख्मी हो गया है जिसे पुलिस नें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चले की इस मामले में पुलिस नें पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और सरकार पर सवालिया निशान खड़ा होने लगे थे। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल घटना का एक आरोपी विक्रम कुमार सहनी को पुलिस ने बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी के पीछे पड़ी हुई थी। एसटीएफ एवं सहित पुलिस की अलग-अलग टीम एक्टिव मोड में थी और टेक्निकल सर्विलांस सहित अन्य पहलुओं पर इन्वेस्टिगेशन करते हुए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि रोहित कुमार सहनी बाहर भगाने के चक्कर में है और समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर बाजार में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहां से पकड़ने के बाद पुलिस जब बेगूसराय लेकर आ रही थी तो रास्ते में सुल्तानपुर के समीप पेशाब करने के लिए रुकने की बात कही। गाड़ी स्लो होते ही रोहित ने पुलिस की गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान गाड़ी से कूदने के दौरान रोहित बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लगी। जहां से उसे बेगूसराय जिला के बछवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद रोहित को बेगूसराय लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया है कि महिला के साथ हुई घटना का वायरल हुए वीडियो मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी विक्रम को दिन में ही शहर से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे आरोपी मुख्य आरोपी रोहित को समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया गया है। अभी इलाज कराया जा रहा है। उसके बाद पूछताछ में पता चलेगा कि वह कहीं भागने के चक्कर में था या क्या कर रहा था। घटनाक्रम में आरोपी रोहित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।